{"_id":"5a7f2d3f4f1c1b2d068b5dd0","slug":"101518284095-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी 709 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी 709 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा के पांचवे दिन भी कुल 709 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल संगीत के तीन व इंटर गृह विज्ञान के 706 छात्र थे। हालांकि शनिवार को कोई बड़ी परीक्षा नहीं थी और गिने-चुने केंद्रों पर परीक्षा होनी थी इसके बावजूद सचल दस्ता व अधिकारी चक्रमण करते रहे। उधर, 13 फरवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है।
बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत व इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल संगीत की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 33 के सापेक्ष 30 छात्र उपस्थित हुए और तीन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह इंटर गृह विज्ञान के लिए पंजीकृत कुल 2607 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1901 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए और 706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
पांचवें दिन की परीक्षा में छात्रों की संख्या कम होने के बावजूद प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही सचल दस्ता लगातार चक्रमण करते रहे। किसी भी केंद्र पर कोई चहल पहल नहीं दिखी। आलम यह रहा कि नकल विहीन परीक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर शनिवार को आसान विषय हाईस्कूल संगीत व इंटर गृह विज्ञान में भी परीक्षा छोडने का सिलसिला जारी रहा। उधर, 13 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल गणित की परीक्षा प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए चुनौती वाला होगा। बीते सालों में जिले के कई केंद्रों पर गणित परीक्षा के दौरान पर्चा आउट कराया गया और धड़ल्ले से नकल भी हुई। सूत्रों की मानें तो हाईस्कूल गणित की परीक्षा को देखते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अंदर खाने तैयारी शुरु कर दी है ताकि नकलमाफिया पर लगाम लगाया जा सके।