फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एडीओ पंचायत ने सचिवों से मांगी शौचालय की रिपोर्ट

एडीओ पंचायत ने सचिवों से मांगी शौचालय की रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत ने सचिवों से मांगी शौचालय की रिपोर्ट
केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालयों का सर्वे कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। इस योजना अंतर्गत 02 अक्टूबर 2018 तक ऐसा भारत बनाना है, जहां एक भी परिवार शौचालय विहीन न हो। इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार आनलाइन कई बिंदुओं पर सर्वे रिपोर्ट मांगी है और शौचालय विहीन परिवारों में शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को सर्वे कराने के लिए आदेशित किया है, एडीओ पंचायत सर्वे कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवक व सफाईकर्मी को ड्यूटी में लगाया है। सर्वे में आनलाइन रिपोर्ट देना है कि किस गांव में कुल कितने परिवार है, किस जाति के लोग रहते हैं, एक परिवार में कितने सदस्य है, परिवार में शौचालय है या नहीं, अगर है तो घर के मुखिया स्वयं बनाया है या अनुदान से बना है, कितने परिवार शौचालय विहीन है। रिपोर्ट ओडीएफ करने के बाद शौचालय विहीन परिवारों में शौचालय बनवा कर शौचालययुक्त गांव बनाना है। लेकिन अब बैरिया व मुरली छपरा विकास खंड अंतर्गत एक भी गांव की सर्वे रिपोर्ट पूरी नहीं की गई है। जिससे केन्द्र सरकार का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है, विभागीय सूत्र बताते हैं कि सर्वे रिपोर्ट से पूर्व में कागजों पर बनाए गए शौचालयों की पोल न खुल जाय, इसके लिए सचिव सर्वे कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस बाबत एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शौचालयों की सर्वे के लिए संबंधित सचिवों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है, कहा अगर जल्द सर्वे कार्य नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed