फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पांच हजार किसानों को मिला 40.43 करोड़ कर्जमाफी का पत्र

पांच हजार किसानों को मिला 40.43 करोड़ कर्जमाफी का पत्र

Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार किसानों को मिला 40.43 करोड़ कर्जमाफी का पत्र
बलिया। फसल ऋण मोचक योजना के तहत शनिवार को वीर लोरिक स्टेडियम में पहले चरण के पांच हजार किसानोें को 40 करोड़ 43 लाख 75 हजार 702 रुपए के कर्जमाफी का प्रमाण पत्र प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बांटा। कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह की शुरुआत प्रभारी मंत्री के साथ सांसदों व विधायकों ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर के किसानों को दी गई एक लाख तक की फसली ऋण माफी की सौगात शनिवार को पांच हजार किसानों के हाथों में मिली। प्रभारी मंत्री के हाथों यह सौगात पाकर किसान खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान किसानों की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी। कई किसानों के तो खुशी से आंसू तक छलक पड़े। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जनपद में पहले चरण में 18002 किसानों के कुल 78 करोड़ 19 लाख 34 हजार 525 रुपऐ का ऋण माफ हुआ है। हालांकि जनपद के 76 हजार 482 किसानों को इस योजना का लाभ मिलना है। इसके लिए किसानों के खाते का आधार लिंक कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद भरत सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, हरिनारायण राजभर, विधायक संजय यादव, आनद स्वरूप शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, धनंजय कन्नौजिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू, जयप्रकाश साहू के अलावा सीडीओ सन्तोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, उप निदेशक कृषि इंद्रराज, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव आदि थे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दुबे तथा संचालन अतुल तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed