फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवाओ ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

युवाओ ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Tue, 08 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवाओ ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बलिया। नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस सोमवार को परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस दौरान जुलूस में लगाए जा रहे जयकारों से माहौल पूरी तरह धार्मिक हो उठा। जुलूस देखने के लिए सड़कों के किनारे लोग उमड़ पड़े। जुलूस में चल रहे विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सावन की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के दिन रविवार को इस वर्ष भी नगर के विभिन्न अखाड़ों से परम्परागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचा, जहां से पुन: देररात अपने नियत स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान युवा डीजे पर नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस अपने-अपने अखाड़ों से हाथी, घोड़े, ऊंट व गाजे-बाजे के साथ स्टेशन रोड पर कतारवद्ध होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ा। इस दौरान सबसे आगे नगर कमेटी अखाड़ा, विजयीपुर, टाउन हाल, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, मिड्ढी अखाड़े का जुलूस अपने-अपने झांकियों के साथ निकाला गया। जुलूस स्टेशन-मालगोदाम रोड होते हुए रेलवे स्टेशन, ओक्डेनगंज चौराहा, शहीद चौक, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, चमन सिंह बागरोड, बड़ी मस्जिद, पशु अस्पताल रोड, कासिम बाजार, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचा। जुलूस में विभिन्न अखाड़ाें के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, बनैठी, भाला, फरसा, अगिभन जैसे खतरनाक खेलों को घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। महावीरी झंडा को देखने के लिए नगर के आसपास के साथ ही जनपद के कोने-कोने से लोग दोपहर में ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन

उधर, जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न मार्गो पर सामाजिक संगठनों ने स्टाल लगा रखा था। जहां जुलूस में चल रहे लोगों को रस, प्रसाद, जल आदि पिलाया।

आकर्षक का केंद्र रही झंाकियां
बलिया। नगर के विभिन्न अखाड़ाें से निकले महावीरी झंडा जुलूस में एक से बढ़कर एक झांकियां निकाली गई थी। जो कुछ ना कुछ लोगों को संदेश दे रही थी। जो आकर्षक का केंद्र बनी रही। इस दौरान झंाकियों की दर्शकों ने भूर-भूर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स
बलिया। सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर्व पर निकलने वाले नगर के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ सिटी हितेंद्रु कृष्ण, कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में कई सीओ व कई थानों के एसओ, पुलिस व पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर मुश्तैद रहे। इसके अलावा सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी सुजाता सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed