फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 out of 11 applications were disposed of

11 प्रार्थना पत्र में 10 का हुआ निस्तारणण

Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
10 out of 11 applications were disposed of
बांसडीह। शनिवार को बांसडीह कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और सीओ प्रीति त्रिपाठी की उपस्थिति में कुल छह मामले प्रस्तुत हुए। पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एक मामले को न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के कारण छोड़ दिया गया। सीओ ने बताया कि कुल छह मामले आए, जिसमें तीन मामले राजस्व और दो आपसी विवाद के थे, जिसका निस्तारण किया गया। उधर, भीमपुरा थाना प्रांगण में शनिवार को तहसीलदार बेल्थरारोड ओमप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व संबंधी पांच मामले आए, जिसमें कब्जा, अतिक्रमण और सहन की जमीन में हिस्सा-कस्सी के मामले थे। जिसमें चार मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष एक मामले को तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। पुलिस संबंधी छोटे बड़े मामले का भी सुनवाई की गई। इसके साथ ही आये फरियादियों को दशहरा व दुर्गा पूजा त्यौहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाते हुए कोविड-19 के प्रति जागरूक होने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष आरएस नागर, एसआई सोनू कुमार, लेखपाल राजेश सिंह, वीरेंद्र यादव, राम सिंगार, राकेश शर्मा, अजित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed