{"_id":"68151c83a6ea66d7b3019130","slug":"10-discount-on-ac-bus-fares-till-september-30-ballia-news-c-190-1-bal1002-138980-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एसी बसों में 30 सितंबर तक किराए में मिलेगी 10 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एसी बसों में 30 सितंबर तक किराए में मिलेगी 10 प्रतिशत छूट
विज्ञापन
बलिया। गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए एसी बसों में यात्रा करने की छूट प्रदान की है। गर्मी में साधारण बसों में यात्रा करते समय यात्रियों को गर्मी व लू का सामना करना पड़ता है। खासकर दोपहर बाद निकलने वाली बसों में और दिक्कत होती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।
एसी बसों में यात्री अब आराम से सफर कर सकते हैं। जिले से लखनऊ व दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन होता है। ऐसे में गरीब यात्रियों को एससी बसों में चलने में काफी दिक्कत होती थी। यात्री भी काम हो जाते थे। इसे देखते हुए परिवहन निगम यात्रा में 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट यात्रियों को 30 सितंबर तक दी जाएगी। मंडल के चार डिपो से 12 एसी बसों का संचालन होता है।
आजमगढ़ परिक्षेत्र के आरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों को एसी बसों में छूट देने का निर्णय लिया है। एसी बसों में यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।