फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   10 cattle dead in two days

दो दिन में मरे 10 मवेशी, पशुपालकों में हड़कंप

Mon, 26 Oct 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
10 cattle dead in two days
मनियर। थाना क्षेत्र के दिघेड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत रानीपुर मौजे के एक ही पूरवे में करीब आधा दर्जन पशु पालकों के दो दिन मे 10 मवेशी मरने से हड़कंप मच गया। पशु पालकों व ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों को स्थानीय पशु चिकित्सालय द्वारा कोई टीकाकरण नहीं कराया गया है। सभी मवेशी दो दिन के अंतराल में मरे हैं। बताया जाता है कि गांव निवासी देवनाथ राजभर की एक पड़िया, एक गाय, बब्बन राजभर की दो पड़िया, रामजी राजभर की एक पड़िया, कन्हैया राजभर की एक पड़िया, दीना राजभर की एक भैंस, रामनारायण की एक पड़िया, चंद्रजीत राजभर की एक गाय मर गई है। मवेशियों के मरने की आयी महामारी से और पशु पालक दहशत में है। इतने मवेशियों के मरने से बस्ती में कोहराम मच गया है। मवेशियों को लेकर ग्रामीण काफी भयभीत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए धान के पुआल खाने से मवेशियों की मौत हो रही है। इस बाबत पशु चिकित्सालय मनियर के डॉक्टर लाल बहादुर से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed