फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth who broke into a house to steal was tied up and beaten.

Bahraich News: घर में चोरी करने घुसे युवक को बांधकर पीटा

Sat, 22 Aug 2026 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Youth who broke into a house to steal was tied up and beaten.
रानीपुर के पिपरिया महिपाल में चोरी करते समय पकड़कर पीटा गया चोर।
हुजूरपुर। पिपरिया महिपाल गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक घर में चोरी करने के लिए घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पहले पेड़ से बांधकर पीटा फिर तख्त पर लिटाकर हाथ-पैर बांधने के बाद पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन


गांव निवासी वंशराज के घर में बृहस्पतिवार रात कुछ लोग चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान परिजनों को आहट लगी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कई आरोपी भाग निकले, जबकि उनका एक साथी ग्रामीणों की पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बांधकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सोनू यादव निवासी हेमरिया, टिकोरा मोड़ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी के इरादे से घर में घुसने की बात स्वीकार की है। उसने क्षेत्र के प्रधान के घर में 12 जुलाई को हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात कही है। पूछताछ में आरोपी ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed