फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth shot dead, three arrested

गोली मारकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, three arrested
बहराइच। महसी गांव निवासी एक युवक की प्रधानी की रंजिश में मंगलवार रात पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवक की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या व बलवा का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में सुरक्षा के लिए दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत महसी गांव निवासी कन्हैयालाल पांडेय (30) पुत्र मोहन पांडेय की अपने पड़ोसी व पूर्व प्रधान अर्जुन मिश्र, संतोष मिश्र से पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते मंगलवार शाम को कन्हैयालाल व अर्जुन मिश्र के बीच विवाद हुआ। लोगों के बीचबचाव करने पर मामला शांत हुआ। अर्जुन मिश्र देख लेने की धमकी देते हुए घर चला गया। इसके कुछ देर बाद ही वह लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और कन्हैयालाल पांडेय को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर हरदी के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। मृतक की पत्नी पिंकी पांडेय की तहरीर पर गांव निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन मिश्र, संतोष मिश्र, राजेश मिश्र, नीरज मिश्र व पंकज मिश्र के विरुद्ध हत्या और बलवा का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार दो लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उधर हत्या की सूचना पर बुधवार को एसपी विपिन मिश्र व एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी विपिन मिश्र ने बताया कि महसी गांव में कन्हैयालाल की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के लिए गांव में बौंडी और हरदी थाने की पुलिस तैनात है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल महसी गांव निवासी कन्हैयालाल पांडेय मौजूदा ग्राम प्रधान का समर्थक था। गांव निवासी उमाशंकर के प्रत्याशी ने वर्ष 2015 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। तब से कन्हैयालाल प्रधान पक्ष का समर्थन कर रहा था। जबकि पूर्व प्रधान अर्जुन मिश्र का विरोध कर रहा था। इसी को लेकर अर्जुन मिश्र आए दिन कन्हैयालाल पांडेय से विवाद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed