{"_id":"666359a7ba8922909a0a60e4","slug":"youth-riding-tempo-dies-due-to-collision-with-pickup-bahraich-news-c-98-1-slko1013-114992-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिकअप की टक्कर से टैंपो सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिकअप की टक्कर से टैंपो सवार युवक की मौत
Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक अब्दुल सलाम की फाइल फोटो।
बहराइच। बहराइच-नानपारा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात एक पिकअप ने मटेरा चौराहा के पास टैंपो को टक्कर मार दी। जिसमें टैंपो में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल काॅलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मटेरा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत परसा खरगमन निवासी अब्दुल सलाम (35) गोंडा के जमुनिया बाग के पास स्थित एक ईंट के भट्टे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह टैंपो से अपने घर जा रहे थे। बहराइच-नानपारा मार्ग पर मटेरा चौराहा के पास एक पिकअप ने टैंपो को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के भाई सलाम अहमद ने बताया कि वे चार भाई थे।