{"_id":"5e5a99fb8ebc3ec7b44303cc","slug":"youth-raped-a-girl-who-took-wood-bahraich-news-lko511318867","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लेने गई बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी लेने गई बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका अपने छोटे भाई के साथ लकड़ी लेने के लिए दुकान पर गई। यहां पर एक युवक ने भाई के सामने ही बालिका के साथ दुष्कर्म किया। भाई के रोने पर आरोपी ने उसकी बहन को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों रोते-बिलखते घर पहुंचे और परिवारीजनों को आपबीती बताई। इस मामले में पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ मोहल्ले में दुकान पर लकड़ी लेने गई थी। यहां पर लकड़ी बेचने वाले युवक ने बालिका को दुकान के अंदर लेे जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान भाई के रोने पर उसने बालिका को धमकी देते हुए छोड़ दिया। इसके बाद रोते-बिलखते भाई-बहन घर पहुंचे और परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी।
पिता बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। लेकिन बयान में बालिका ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है।