फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth killed in road accident, five injured including teacher

सड़क हादसे में युवक की मौत, शिक्षक समेत पांच घायल

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, five injured including teacher
बहराइच। बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि शिक्षक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मनगौढ़िया गांव निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह पुत्र विनोद सिंह गुरुवार शाम बाइक से मिहीपुरवा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में नानपारा-लखीमपुर हाईवे नैनिहा जंगल में अचानक मवेशी आ जाने से उसकी बाइक टकरा गयी।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आकर वह घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर ले जाने पर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के पास हुआ। जहां एक बाइक व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से ऐनी हतींसी गांव निवासी रामू, राम सतीश व करमचंद घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं बहराइच-लखनऊ मार्ग पर टिकोरामोड के पास ट्रक व कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रिसिया शिक्षक संघ के मंत्री वीरेंद्र पाल सिंह, शिक्षक महेंद्र सिंह व संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने सड़क हादसे में घायल शिक्षक वीरेंद्र पाल सिंह को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed