फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth drowned in flood water, one missing

Bahraich News: बाढ़ के पानी में डूबा युवक, एक लापता

Wed, 18 Sep 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in flood water, one missing
 राधेश्याम कश्यप। (फाइल फोटो)
मिहींपुरवा/फखरपुर/खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट में दो दिन से लापता राधेश्याम कश्यप (42) का शव मंगलवार की सुबह बांध किनारे बाढ़ के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, पटसिया गांव निवासी युवक सोमवार की शाम तालाब में अपनी नाव ढूंढ़ने गया था। इस दौरान वह लापता हो गया। उसके कपड़े, चप्पल आदि तालाब किनारे पड़े मिले। तालाब में उसके डूबने की आशंका से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


खैरीघाट की ग्राम पंचायत लौकिहा के मजरा पश्चिमी लौकिहा निवासी राधेश्याम कश्यप (45) शनिवार की रात घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजन ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे राधेश्याम का शव बांध मार्ग के किनारे बाढ़ के पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे अपनी मां, दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब से नाव निकालने गया था नकछेद ः फखरपुर की ग्राम पंचायत भिलोरा काजी के मजरा पटसिया निवासी नकछेद (28) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। बीते दिनों वह घर आया था और उसे पता चला कि उसकी छोटी नाव दहौरा तालाब में कहीं गायब हो गई है। सोमवार की शाम नकछेद घर पर अपनी नाव ढूंढने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो तालाब किनारे उसके कपड़े व चप्पल मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अभिनव कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तालाब में उसकी खोजबीन शुरू करवाई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया। थाना प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार शाम से ही गोताखोरों के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जेसीबी से जलकुंभी हटवाई जा रही है।

मिहींपुरवा में नाले में डूबा श्रमिक
मिहींपुरवा कस्बे में जिला पंचायत की ओर से बनवाए गए नाले में डूबकर श्रमिक पहलवान (46) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह श्रमिक का शव उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। मिहींपुरवा नगर पंचायत के नयापुरवा वार्ड निवासी पहलवान यादव श्रमिक थे और सोमवार की रात अशर्फी होटल पर खाना खाने के लिए निकले थे। देर रात घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह पहलवान का शव जिला पंचायत की ओर से बनवाए गए नाले में उतराता मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उनके परिजनों को दी। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आरके ने मृतक का शव नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


खुला था गहरा नाला, ढक्कन होता तो जिंदा होते पहलवान

पहलवान की मौत के बाद ग्रामीण स्थानीय प्रशासन पर ठीकरा फोड़ते नजर आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाला गहरा है, बावजूद इस पर ढक्कन नहीं रखवाया गया। जबकि नाले के किनारे एक प्राथमिक विद्यालय और एक निजी स्कूल है। वहीं यह मिहींपुरवा नगर पंचायत का प्रमुख मार्ग है और प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। बताते चलें कि नाले का निर्माण जिला पंचायत की ओर से दो वर्ष पूर्व करवाया गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ भारी आक्रोश है।

 राधेश्याम कश्यप। (फाइल फोटो)

 राधेश्याम कश्यप। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article