फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sun, 09 Nov 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
बहराइच/रिसिया। घर से दवा लेने की बात कहकर निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। युवक के देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो शव गांव में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन




विशनापुर निवासी इसहाक अहमद ने बताया कि उनका भांजा मैनुद्दीन (25) उत्तमपुर और विशनापुर के बीच खेत में बने घर में रहता था। मैनुद्दीन मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। शुक्रवार देर शाम उसने परिजनों से कहा कि मोदी चौराहा दवा लेने जा रहा है।
विज्ञापन


काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब खोजबीन शुरू की तो किसी ने बताया कि एक युवक का शव गांव के बाहर एक घर के सामने पड़ा है। वहां पहुंचे तो देखा कि मैनुद्दीन की बाइक सड़क पर खड़ी थी, जबकि वह मृत अवस्था में मिला। परिजनों का कहना है कि मैनुद्दीन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों से रंजिश की बात बताई है। मैनुद्दीन अपने पीछे पत्नी और सात माह के बेटे उस्मान को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed