{"_id":"601d7b7a8ebc3e74282d540a","slug":"youth-dies-in-tractor-trolley-collision-bahraich-news-lko563257826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
बहनोई के घर जा रहा था बाइक सवार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। मूसेपट्टी गांव में बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक अपने बहनोई के घर बाइक से जा रहा था। तभी हादसा हुआ है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के कंडैला गांव निवासी अब्दुल रहमान (35) पुत्र कल्लन बाइक से अपने बहनोई फखरपुर के बहेलिया गांव में जा रहा था। बाइक सवार बौंडी थाना अंतर्गत मूसेपट्टी गांव पहुंचा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे अब्दुल रहमान उर्फ भद्दर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।