फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies in fight over dumping construction material

Bahraich News: निर्माण सामग्री डालने के झगड़े में युवक की मौत

Tue, 21 May 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in fight over dumping construction material
बहराइच। बिल्डिंग निर्माण सामग्री डालने को लेकर हुए विवाद में रविवार की रात रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कारीडिहा में युवक की मौत हो गई। वहीं महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के कारीडिहा निवासी धर्मेंद्र मौर्या (32), पत्नी रामदुलारी (27), भाई रामसूरत (45), भतीजा गुलशन (14) पर निर्माण सामग्री रखने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने ईंट व फरसे से हमला कर दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से धर्मेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में जरवल के पास उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता जवाहरलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भूमि पर गांव निवासी गिरधारी, मयंकर, सोनू सहित चार लोग निर्माण सामग्री डाल रहे थे। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने ईंट व फरसे से उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इससे धर्मेंद्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष आरती वर्मा का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में शोक की लहर
धर्मेंद्र चार भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था। दो पुत्र मोदी, अमन और पुत्री सुषमा है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौत से मां बिट्टो, पत्नी रामदुलारी रो रोकर बेसुध होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed