{"_id":"5f5512178ebc3e6160214f31","slug":"youth-dies-from-corona-28-positive-bahraich-news-lko5388213188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवक की मौत, 28 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवक की मौत, 28 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को बहराइच के एक युवक की पीजीआई लखनऊ में कोरोना के चलते मौत हो गई, वहीं 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें महसी विधायक, भाजयुमो जिला मंत्री और कैसरगंज की सीडीपीओ भी शामिल हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट किया गया है।
जिले में कोरोना की रफ्तार थमने के बजाए बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को बहराइच के शिवपुर के निवासी युवक की पीजीआई लखनऊ में कोरोना के चलते मौत हो गई। वहीं,
देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजयुमो के जिला मंत्री अरुणेंद्र कांत, कैसरगंज की सीडीपीओ मंजुला देवी भी कोरोना संक्रमित निकली हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट लोगों का इलाज गांवों में रिस्पांस टीम की ओर से किया जा रहा है। इन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।