{"_id":"64a300008e4b943cb8037125","slug":"youth-dies-due-to-uncontrolled-suv-collision-bahraich-news-c-13-1-317487-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेकाबू एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेकाबू एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत
Mon, 03 Jul 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनगौढि़या के मजरा रूस्तमपुरवा निवासी हेमराज पाल (44) रविवार रात उर्रा बाजार गए थे। रात को घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूूढ़ चौराहे के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा इतना जोरदार था कि हेमराज उछल कर दूर जा गिरा। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर पहुुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।
थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।