फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies due to high fever and suspected dengue

तेज बुखार व संदिग्ध डेंगू से युवक की मौत

Fri, 18 Sep 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high fever and suspected dengue
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ डेंगू फैल गया है। शुक्रवार को शहर निवासी एक युवक की तेज बुखार व संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई। वहीं, पूर्व विधायक के पुत्र समेत लगभग 20 लोग डेंगू से ग्रसित हैं। इन मरीजों की एकाएक प्लेटलेट्स घट रही है। बीमारी से सभी बेहोश हो रहे हैं। ऐसे में जिलेवासी डेंगू को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिलेवासी जहां परेशान थे, वहीं अब लोगोें को डेंगू से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के किला मोहल्ला निवासी विक्की सोनी (28) घंटाघर में सराय गली में आभूषण बनाने का काम करता था। शुक्रवार को तेज बुखार हुआ। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक विक्की डेंगू की चपेट में था। हालांकि उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा नगर पालिका के सामने रहने वाले पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी के पुत्र बच्चा त्रिपाठी (50) की हालत गुरुवार को खराब हो गई। अचानक मुंह से झाग आने लगा। वह बेहोश हो गए। परिवारीजन उन्हें प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए।
विज्ञापन

यहां जांच कराने पर पता चला कि उन्हें डेंगू है। पूर्व विधायक के पुत्र की प्लेटलेट्स काफी घट गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान हालत में सुधार दिखी। इसी दौरान स्व शासी राज्य मेडिकल कॉलेज में भी तीन रोगी डेंगू के मिले हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि एलायजा जांच में तीन लोग डेंगू से ग्रसित मिले हैं। जबकि रैपिड टेस्ट में 15 लोगों की प्लेटलेट्स घटी है। ऐसे में इन 15 लोगों में भी डेंगू के लक्षण हैं। डेंगू का कहर शहर के साथ नानपारा नगर में भी फैला हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने कहा, मात्र दो मरीज
डेंगू रोगियों के लिए सीएमओ सुरेश सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को प्रभारी बनाया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में सिर्फ डेंगू के दो रोगी मिले हैं। ऐसे में आंकड़ा छिपाये जाने की भी संभावना जतायी जा रही है।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
डेंगू बीमारी गंदगी से फैलती है। ऐसे में जिले के लोग मच्छरों को आसपास न पनपने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कूलर और नाले में जमा पानी को बाहर निकाले। कहीं भी पानी एकत्र न होनें दें। पानी उबालकर ही प्रयोग करें।
- डॉ. जयंत कुमार डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed