फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies due to electrocution, teenager seriously scorched

Bahraich News: करंट से युवक की मौत, किशोर गंभीर झुलसा

Wed, 05 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 05 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution, teenager seriously scorched
मटेरा/नवाबगंज(बहराइच)। मटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को नल उखाड़ते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। नल उखाड़ रहे मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र में खेत में लगी आग बुझाते समय एक किशोर टूट कर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव में असवा-जंगली बाबा मार्ग के किनारे नाले का निर्माण हो रहा था। नाले की जद में गांववासी रामू का नल आ गया। जिसे वह बुधवार को नल मिस्त्री पवन कुमार (40) से निकलवा रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजरे बिजली के तार से पाइप छू गया और पवन इसकी चपेट में आ गया। उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता के मजरा जमुनहा निवासी अंकित मौर्य (12) खेत में लगी आग बुझाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। पिता राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि विद्युत विभाग से शटडॉउन लिया था पर अचानक आपूर्ति चालू हो गयी। वहीं नानपारा विद्युत उपकेंद्र के अभियंता ने शटडाउन मांगने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed