फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 13 Aug 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike collision
खैरीघाट (बहराइच)। महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे गंगाप्रसाद के राजीपुरवा निवासी एक युवक को खेत से लौटते समय शुुक्रवार की रात एक बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक चोट आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पूरे गंगाप्रसाद के राजीपुरवा निवासी युवक राकेश कुमार शुक्रवार की रात छुट्टा जानवरों को खेत से भगाने के लिए गांव से कुछ दूर अपने खेत गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे खेत से वापस लौटते समय गांव से कुछ दूर पर राजी चौराहे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed