फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies due to beating of bullies, four injured

दबंगों की पिटाई से युवक की मौत, चार जख्मी

Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to beating of bullies, four injured
कैसरगंज के भिरगूपुरवा गांव में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। भिरगूपुरवा गांव में पीएम आवास के निर्माण के लिए विवादित जमीन से मिट्टी निकाल रहे दलित परिवार को दबंगों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा भिरगूपुरवा गांव निवासी रामकिशुन गौतम (35) पुत्र परमेश्वर को प्रधानमंत्री आवास मिला था। वह अपने आवास का निर्माण करवा रहे थे। आवास में मिट्टी की जरूरत पड़ी तो वह बगल की ही जमीन से मिट्टी लेकर अपना काम शुरू करा दिया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग लोग आकर मिट्टी निकालने का विरोध किया और गालीगलौज करने लगे। जब इसका विरोध रामकिशुन ने किया तो वह लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

बचाने दौड़े नंदलाल, जोधा प्रसाद व परमेश समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कैसरगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रामकिशुन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई संतलाल गौतम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
परिजनों में दहशत का माहौल
घटना के बाद मृतक परिजन पूरी तरह सहमे हुए हैं। घर के पास तेज आहट सुनते ही सब सहम जा रहे है। लाठी-डंडे से अपने सामने पिटते हुए देखने के बाद लोगों को वह दृश्य भूला नहीं जा रहा है। कुछ भी बोलने से पहले पीड़ित परिजन की आंखें आंसू से भर आ रही हैं। परिवार घटना के बाद दहशत में है।

गिरफ्तारी के लिए लगाई गई दो टीमें
कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का संज्ञान में आते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई है। अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed