Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth dies after drowning in the Saryu

Bahraich News: सरयू में डूबने से युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in the Saryu
कैसरगंज। ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर तीन के मजरे चंद्रदेव पुरवा निवासी वीरेंद्र चौहान (27) रविवार को सरयू नदी के दूसरी ओर स्थित अपने खेत में फसल की देखभाल करने गए थे। देर शाम नदी पार कर घर लौटते समय वह गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को फिर तलाश शुरू कराई गई। कुछ देर बाद वीरेंद्र का शव नदी में उतराता मिला। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


वीरेंद्र के पिता राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed