फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth attacked with knife in broad daylight, condition critical

Bahraich News: सरेराह युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Mon, 11 May 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife in broad daylight, condition critical
नानपारा में चाकू के हमले में घायल नफीस।  - फोटो : नानपारा में चाकू के हमले में घायल नफीस।
नानपारा। मिहींपुरवा मार्ग स्थित ककरी मोड़ के पास शनिवार रात विवाद के दौरान एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजा कोठी निवासी नफीस (35) अपनी गर्भवती पत्नी के साथ ककरी मोड़ स्थित एक ढाबे के पास से रात में गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी रोशनी शौच के लिए चली गईं। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे और नफीस से विवाद करने लगे। शोरगुल सुनकर रोशनी भी वहां पहुंच गईं। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नफीस पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद भाग गए। रोशनी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल नफीस को सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने पेट में गंभीर जख्म होने के कारण लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी रोशनी की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed