फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young woman hangs herself after dispute over tying up livestock.

Bahraich News: पशु बांधने के विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Young woman hangs herself after dispute over tying up livestock.
पयागपुर। परना गांव में जमीन पर पशु बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की मां ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

परना गांव निवासी ज्ञानवती के मुताबिक, 11 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे गांव के छैलू उर्फ निर्मल अवस्थी, उनके पुत्र अजीत अवस्थी, पत्नी आभा अवस्थी और साधना उनकी जमीन पर पशु बांधने के लिए ईंट बिछाकर सीमेंट डाल रहे थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान चारों ने उनकी पुत्री रीतिका (18) के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

ज्ञानवती का आरोप है कि घटना से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने डायल 112 और बभनियावां पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पयागपुर थाने में छैलू उर्फ निर्मल अवस्थी, अजीत अवस्थी, आभा अवस्थी उर्फ मीरा और साधना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed