फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young people sabotage in Pandal

युवकों ने पंडाल में की तोड़फोड़

Tue, 30 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 30 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Young people sabotage in Pandal
पंडाल में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर के छोटी बाजार में स्थित प्रसाद वितरण पंडाल में मंगलवार को शाम एक समुदाय विशेष के कई युवकों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। असलहे लहराते हुए प्रसाद को फेंक दिया। विरोध करने पर लोगों को लाठियों से पीटा। घटना से गुस्साए लोगों ने घंटाघर अस्पताल चौराहा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तीन थानों की पुलिस बुलाई गई है, लेकिन लोग उपद्रवियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन


जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर शहर के विभिन्न हिस्सों में भंडारा और प्रसाद का वितरण चल रहा था। उसी के तहत कोतवाली नगर अंतर्गत छोटी बाजार के कानूनगोपुरा मोहल्ले में स्थित जय मां काली टेंट हाउस के परिसर में प्रसाद वितरण का पंडाल लगा था।
विज्ञापन


भक्तिभाव के माहौल में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे छोटी बाजार निवासी मुन्ना, चख्ख्ूा और छोटू समेत पांच युवक पंडाल में घुस आए और श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने लगे। लोगों ने विरोध करते हुए युवकों को डांट-फटकार कर पंडाल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद 10 से 12 की संख्या में युवक पंडाल में फिर आ धमके और कट्टा और धारदार असलहे लहराते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने प्रसाद स्टाल को पलट दिया। विरोध करने पर लोगों को मारापीटा। इससे हंगामे की स्थिति बन गई।

लोग दौड़े तो उपद्रवी असलहा लहराते हुए तोड़फोड़ कर भाग खड़े हुए। घटना से गुस्साए लोगों ने घंटाघर-अस्पताल चौराहा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।


सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र और कोतवालीनगर, देहात तथा दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सीओ ने बताया कि पीएसी बुलाई गई है। केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed