{"_id":"6b05e9202e345cbb3507ac1f","slug":"saryu-riverbank-illuminated-by-11000-lamps-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160746-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 11 हजार दीपों से जगमगाया सरयू तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 11 हजार दीपों से जगमगाया सरयू तट
Wed, 25 Nov 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के मरीमाता मंदिर परिसर में सरयू तट पर देव दीवावली के अवसर पर रौशन दिया। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। सरयू नदी के पावन तट पर स्थित मरी माता मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर त्रयोदश देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान 11 हजार दीप जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की आकर्षक छटा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने किया। अध्यक्षता न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने की।
मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जिस तरह एक दीपक अंधेरे को दूर करता है, उसी तरह हर व्यक्ति को समाज से अज्ञानता और बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि यह आयोजन वर्ष 2014 से लगातार किया जा रहा है। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीएचयू में पढ़ाई के दौरान उन्होंने काशी की देव दीपावली देखी थी। उसी से प्रेरित होकर बहराइच में भी इस परंपरा की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ध्रुव कुमार मिश्र, अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, अनंत राम निषाद, सुरेश श्रीवास्तव, अतुल गौड़, आशीष सिंह, एकता जायसवाल, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महोत्सव के दौरान पंडित शिवबंश शास्त्री की भक्ति प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कैसरगंज ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, राजकिशोर जी, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार, विवेक शुक्ला, ध्यान वर्धन, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।