फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man was drinking while sitting on the roof railing, died after falling

Bahraich News: छत की रेलिंग पर बैठक कर शराब पी रहा था युवक, गिरकर मौत

Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young man was drinking while sitting on the roof railing, died after falling
खड़ंजे पर गिरने से सिर में आई थी गंभीर चोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवक मंगलवार की देर शाम घर के छत की रेलिंग पर बैठ कर शराब पी रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरगाह थाना क्षेत्र ग्राम के पंचायत नूरुद्दीन चक निवासी रमेश साहू (21) मंगलवार की देर शाम शाम अपने घर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान वह शराब पीते-पीते छत की रेलिंग पर पहुंच गया और वहीं बैठक कर शराब पीने लगा। नशे के चलते वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज पर परिजन गंभीर रूप से घायल रमेश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पिता गोमती प्रसाद ने बताया की वह पैतृक गांव रामगांव थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहते हैं। दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनचक में भी उनका घर है, जहां उनका बड़ा बेटा रहता है। रमेश भी इनके साथ ही रहता था। मंगलवार को वह शराब पीकर आया था और घर पर भी शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed