फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hunger strike successful; power supply system to improve.

Bahraich News: अनशन कामयाब, सुधरेगी बिजली व्यवस्था

Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike successful; power supply system to improve.
अनशन स्थल पर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन स्वीकार करती एसडीएम मोनालिसा जौहरी।
मिहींपुरवा। बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर चार दिन से चल रहे आमरण अनशन के आगे आखिरकार प्रशासन को ठोस कदम उठाने पड़े। बुधवार को एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अनशनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

जर्जर बिजली तारों की मरम्मत का काम शुरू कराने, नए बिजली उपकेंद्र के लिए जमीन चिन्हित करने और शेष कार्य 45 दिन में पूरा कराने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता श्रेयांस यशस्वी समेत अनशनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर श्रेयांस यशस्वी आमरण अनशन पर बैठे थे। चार दिनों तक चले अनशन को ग्रामीणों और युवाओं का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, जर्जर तार और अन्य समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना था कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू होना चाहिए।

प्रशासन के आश्वासन के बाद अब जर्जर तारों की मरम्मत शुरू हो गई है। नए उपकेंद्र के लिए जमीन चिन्हित किए जाने और 45 दिन में शेष कार्य पूरे कराने के भरोसे को आंदोलनकारियों ने फिलहाल स्वीकार कर अनशन समाप्त किया। अनशन में राहुल मदेसिया, ऋतिक सिंह, अभय यादव, उत्कर्ष प्रताप सिंह, नीरज सिंह समेत अन्य युवा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed