फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man poured petrol and set himself on fire After quarrel with his family in Bahraich condition critical

UP News: घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, अस्पताल में भर्ती... हालत नाजुक

Fri, 17 Jan 2025 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 07:06 PM IST
सार

बहराइच में घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
young man poured petrol and set himself on fire After quarrel with his family in Bahraich condition critical
घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को एक युवक ने परिजनों के साथ हुई कहासुनी के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की चीख सुनकर एवं लपटें देख ग्रामीण दौड़े। उन्होंने आग बुझाई और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजौवापुर की है। गांव निवासी सरफुद्दीन (21) का शुक्रवार को किसी बात पर परिजनो से विवाद हो गया था। इससे नाराज सरफुद्दीन घर से बाहर निकला। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही युवक चीख पड़ा और इधर-उधर भागने लगा। 

विज्ञापन

युवक की हालत नाजुक

युवक की चीख सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने कंबल व पानी डालकर आग बुझाई। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। लगभग 80 प्रतिशत झुलसने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित पोस्ट डालने के बाद दर्ज है मुकदमा 

जिले के महसी तहसील के महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व उसके बाद हुई आगजनी को लेकर सरफुद्दीन ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली थी। इसके बाद पुलिस ने सरफुद्दीन पर मुकदमा दर्ज किया था और केस चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

थाना प्रभारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जांच पड़ताल की ज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed