फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man found dead inside the house

Bahraich News: घर के अंदर मृत मिला युवक

Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead inside the house
बहराइच/मिहींपुरवा। निबिया गौरा गांव निवासी एक युवक रविवार को घर के अंदर मृत हालत में मिला। उसके मामा ने जमीन और घर के लिए भांजे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामा की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी टाऊ (45) अपने घर में अकेले रहता था। रविवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ। इस पर गांव के लोगों ने कुछ दूरी पर रह रहे मामा कल्लू को जानकारी दी। कल्लू ने बताया कि गांव पहुंच कर उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजे को खुलवाया, तो अंदर पहुंचने पर भांजा टाऊ मृत हालत में जमीन पर औधे मुंह पड़ा मिला।
विज्ञापन


मामा की सूचना पर मोतीपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं।


मामा कल्लू ने पुलिस को बताया कि उनका भांजा अकेले घर में रहता था, कुछ लोग उसकी जमीन और घर के लिए लगे हुए थे, लेकिन टाऊ जमीन बेचना नहीं चाहता था। इसके चलते उस पर जबरन जमीन बेचने का दबाव भी बनाया जा रहा था। मामा ने उसी जमीन के चलते भांजे की हत्या किए जाने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक आनंद चौरसिया ने कहा कि टाऊ के मामा के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा उसी के तहत आगे की जांच की जाएगी।


मामा कल्लू ने बताया कि उसके भांजे के पास पैतृक संपत्ति के रूप में पुराना मकान और घर के निकट कुछ खेती योग्य जमीन थी। टाऊ की शादी नहीं हुई थी। बीमारी से माता-पिता कई साल पहले गुजर चुके हैं। बड़े भाई की भी बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed