Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Young man dies in road accident in Bahraich 11 people injured admitted to hospital

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत... 11 लोग घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 25 Feb 2025 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

बहराइच में अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Young man dies in road accident in Bahraich 11 people injured admitted to hospital
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में सड़क हादसे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बालिका सहित 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय थाना क्षेत्रों की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी बाइक सवार शिवकुमार (32) को मंगलवार को पयागपुर-इकौना मार्ग स्थित गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। 
विज्ञापन


मृतक की मां तारादेवी ने बताया बेटा सामान लेने बाजार गया था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर पलटी

गोंडा जिले के परसपुर सकतपुर गांव निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र कृष्णगोपाल मिश्र(70), रविकांत (40) बेटी के लिए रिश्ता देखने सोमवार को बौंडी थाना के भौंरी गांव आए। घर वापस लौटते समय जैतापुर के पास पहुंचने पर बगल से निकल रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक उनके ऊपर पलट गई। 


दोनों बालू के ढेर में दब गए। पुलिस ने मौके पर आकर तुरंत जेसीबी मंगाकर बालू हटवाते हुए घायल पिता-पुत्र को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा। बौंडी थानाध्यक्ष सूरज राना ने बताया कि शिकायत मिलने पर वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

रिक्शा पलटने से तीन घायल

रामागंव थाना के खजुवा गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार तिवारीपुरवा मिर्जापुर निवासी रामपाल (35), माधवराम (40) और अरविंद (09) घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे रिक्शा से बारात में शामिल होने जा रहे थे।

दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

नानपारा कोतावली इलाके के सिद्दीक मड़ईयां के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार जमुनहा गांव निवासी मालिक राम (40), हरिराम (50), सियाराम (60) और दूसरी बाइक पर सवार रानीपुर बनकटी उच्वा निवासी दुर्गेश (20), हरमगल (35) घायल हो गए। मालिक राम ने बताया कि वे रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर घर आ रहे थे। वहीं, फखरपुर थाना के रामापुर किंधौली गांव निवासी जानकी की 11 वर्षीय बेटी अंजली को गांव के पास सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed