{"_id":"664a45da9d75219c2e08a6db","slug":"young-man-called-bsp-candidate-and-asked-for-rs-35-lakh-bahraich-news-c-13-1-lko1072-726837-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बसपा प्रत्याशी को युवक ने कॉल कर मांगे 35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बसपा प्रत्याशी को युवक ने कॉल कर मांगे 35 लाख रुपये
Mon, 20 May 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। कैसरगंज लोकसभा के बसपा प्रत्याशी नरेंद्र पांडे को शनिवार की रात एक अज्ञात युवक ने व्हाट्सएप कॉल किया। बताया कि पीठासीन अधिकारियों से बात हो गई है 35 लख रुपये दे दें, आपको चुनाव में जीता हुआ घोषित करवा दिया जाएगा। प्रत्याशी ने इसकी शिकायत डीएम, एसपी व थाना पुलिस से की है। पुलिस ने चुनाव संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कैसरगंज लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र पांडे ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि शनिवार की देर रात व्हाट्सएप नंबर से एक आदर्श मिश्रा नामक युवक की कॉल आई। उसने बताया कि पीठासीन अधिकारियों से बात हो गई है, 35 लख रुपये दे दें, आपको जीत हुआ घोषित कर दिया जाएगा। उसने कई पीठासीन अधिकारियों के नाम लिए। इसके बाद युवक ने व्हाट्सएप चैट में कई मैसेज भी किए। रुपए न देने पर दूसरे प्रत्याशी को जिताने की बात कही।
प्रत्याशी ने उक्त मामले से डीएम-एसपी को अवगत करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए महसी निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्याशी की तहरीर पर चुनाव संबंधित धाराएं 171 ई-एफ में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।