{"_id":"66f42c17fcb76a7a290e74ef","slug":"young-man-attacked-uncle-with-sharp-weapon-condition-critical-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120515-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक ने चाचा पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक ने चाचा पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंंभीर
Wed, 25 Sep 2024 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
रिसिया(बहराइच)। थाना क्षेत्र के बभनी सैदा गांव निवासी रईस अहमद पर मंगलवार की देर रात उनके भतीजे नुरुएन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रईस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक भतीजे का उसके चाची के साथ अवैध संबंध था, जिसमें बाधक बनने के चलते उसने चाचा रईस पर हमला किया है। भतीजे पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी सैदा निवासी रईस अहमद (33) मंगलवार की रात बिजली न होने पर घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान उनका भतीजा नुरुएन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और रईस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रईस गंभीर रूप से घायल हो गए। रईस के शोर मचाने पर वह उन्हें छोड़ कर भाग गया।
परिजनों की सूचना पर पहुंचे रिसिया थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने रईस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि भतीजे नुरुएन का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसका चाचा रईस विरोध कर रहा था। जिसको लेकर नुरुएन ने हमला किया। आरोपी भतीजे नुरुएन व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।