फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Workers flew chicken and biryani feast at Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में मजदूरों ने उड़ाई मुर्गे व बिरयानी की दावत

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Workers flew chicken and biryani feast at Quarantine Center
रिसिया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय डिहवा में क्वारेंटाइन सेंटर में शुक्रवार की रात को भोजन क? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। रिसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहवा के क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से आए दो मजदूर रखे गए थे। यहां क्वारंटीन किए गए मजदूरों ने शुक्रवार की रात घर से पका मुर्गा और बिरयानी व खाना मंगवाकर जमकर दावत उड़ाई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को सुबह पहुंची चिकित्सकों की टीम ने दोनों मजदूरों को होम क्वारंटीन करा दिया, मगर कार्रवाई की बात पर सब किनारा कसते दिखे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सादा और पौष्टिक भोजन करने को प्रेरित किया जा रहा है। विकास खंड रिसिया के प्राथमिक विद्यालय डिहवा को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां पर मुंबई से तीन दिन पूर्व दो मजदूर पहुंचे थे। इन मजदूरों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाम खां ने स्कूल में ही क्वारंटीन करा दिया था।
विज्ञापन

मजदूरों को सेंटर पर ही खाना देने की व्यवस्था तय की गई थी। इसके बावजूद इन दोनों मजदूरों ने शुक्रवार की रात अपने घर से मुर्गा व बिरयानी बनवाकर मंगवाया। इसके बाद क्वारंटीन सेंटर में नियमों को दरकिनार करते हुए दोनों ने जमकर दावत उड़ाई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएचसी रिसिया के चिकित्सक डॉ. जीशान की अगुवाई में पहुंची टीम ने दोनों को शनिवार को सुबह होम क्वारंटीन रहने के निर्देश देते हुए घर भेज दिया। चिकित्सक ने बताया कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सभी को मजदूरों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed