फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women will run the government of three bodies

Bahraich : तीन नगर पंचायतें अनरक्षित की श्रेणी में, जिले में दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतें

Fri, 31 Mar 2023 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 31 Mar 2023 01:41 AM IST
सार

बहराइच जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चेयरमैन के पदों के आरक्षण की सूची शासन ने जारी कर दी। सूची के आधार पर साफ हुई तस्वीर के बाद एक नगर पालिका समेत दो नगर पंचायतों की कमान आधी आबादी के हाथ रहेगी।

विज्ञापन
Women will run the government of three bodies
बहराइच में स्थित नगर पालिका कार्यालय।

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चेयरमैन के पदों के आरक्षण की सूची शासन ने जारी कर दी। सूची के आधार पर साफ हुई तस्वीर के बाद एक नगर पालिका समेत दो नगर पंचायतों की कमान आधी आबादी के हाथ रहेगी। इसके अलावा तीन नगर पंचायतों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। एक नगर पालिका व एक नगर पंचायत ओबीसी के खाते में चली गई है। जिले में दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतें है। शासन की ओर से आरक्षण के अनंतिम सूची का प्रकाशन करने के बाद सुझाव व आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर निकाय चुनाव के लिए शासन की ओर से आरक्षण की सूची जारी कर दी है। बृहस्पतिवार को जारी की गई सूची में सदर नगर पालिका परिषद सामान्य महिला के खाते में चली गई है। इसके साथ ही रिसिया नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला व अनुसूचित जाति महिला के खाते में चली गई है। नानपारा नगर पालिका परिषद और मिहींपुरवा नगर पंचायत आबीसी के खाते में चली गई है। इसके अलावा पयागुपर, रूपईडीहा व कैसरगंज नगर पंचायत को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। शासन ने आरक्षण की सूची जारी करते हुए आपत्ति व सुझाव के लिए छह अप्रैल शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया है। शासन की ओर से आरक्षण की सूची जारी होने के बाद जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। आरक्षण का इंतजार कर रहे विभिन्न राजनैतिक दलों ने अब निकाय चुनाव में नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व में जारी आरक्षण
निकाय का नाम वर्ष 2017 वर्ष 2022 2023
नपाप. बहराइच महिला अनारक्षित महिला
नपाप. नानपारा पिछड़ा वर्ग अनराक्षित ओबीसी
नपं. रिसिया अनारक्षित महिला अनु.जाति महिला
नपं. जरवल पिछड़ा वर्ग अनारक्षित ओबीसी महिला
नपं. मिहींपुरवा नवसृजित महिला ओबीसी
नपं. पयागपुर नवसृजित महिला अनारक्षित
नपं. कैसरगंज नवसृजित अनारक्षित अनारक्षित
नपं. रूपईडीहा नवसृजित अनारक्षित अनारक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed