फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women will be able to travel by bus for free for three days starting today.

Bahraich News: आज से तीन दिन बस से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel by bus for free for three days starting today.
कार्यक्रम में मिठाई व साड़ी का उपहार मिलने के बाद मुख्य अति​थि के साथ मौजूद महिलाएं।
बहराइच। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को प्रदेश सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। 27, 28 और 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। वहीं, बुजुर्ग महिलाओं को अब बस से सफर करने पर किराया नहीं देना पड़ेगा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत यह सौगात दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर योजना की शुरुआत की। इसका सजीव प्रसारण बहराइच के उत्थान आडिटोरियम में दिखाया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि योजना से महिलाएं रक्षाबंधन पर अपने मायके और परिजनों के घर आसानी से पहुंच सकेंगी। इससे उन्हें किराये के खर्च से भी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को बसों का संचालन सुचारु रखने और महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को साड़ी और मिठाई बांटकर रक्षाबंधन की बधाई दी गई।
विज्ञापन

20 अतिरिक्त बसें चलेंगी, जरूरत के अनुसार बढ़ेगी संख्या
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान चंद ने बताया कि सामान्य दिनों में लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, कानपुर, सीतापुर समेत विभिन्न मार्गों पर 135 बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां मांग और आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed