{"_id":"69e5297cbfd7d052d904bf1a","slug":"women-employees-went-on-a-jungle-safari-bahraich-news-c-98-1-slko1009-147901-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला कर्मचारियों ने किया जंगल सफारी का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला कर्मचारियों ने किया जंगल सफारी का भ्रमण
Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को 18 महिला रेल कर्मचारियों को एक दिवसीय कतर्नियाघाट वन्यजीव संरक्षण अभयारण्य में जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुआ।
इस भ्रमण में गोंडा और बलरामपुर क्षेत्रों के यांत्रिक, कैरेज एंड वैगन, मेडिकल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत विभाग की महिलाएं रही। कर्मचारियों ने बिछिया रेलवे स्टेशन और मीटर गेज हेरिटेज ट्रेन का भी अवलोकन किया।
इस भ्रमण का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को कार्य की व्यस्तता से अलग एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना था। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को रेलवे प्रशासन की ओर से स्मृति-चिह्न और उपहार भी दिए गए। इस मौके पर मुख्य हित निरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव और संतोष कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।