फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   women bought goods in Karwachaut

करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक

Thu, 29 Oct 2015 09:46 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन

करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंतजार है चांद के दीदार का। त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। गांव और कस्बों के बाजारों में भी करवा चौथ की धूम है। इसके चलते गुरुवार को बाजार में महिलाओं ने बर्तन, कपड़े व पूजन सामग्री की खूब खरीददारी की। दिनभर बाजार में गहमागहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन


वहीं दुकानदारों का कहना है कि मूर्तियों की खरीददारी से लग रहा है कि आधुनिक परिवेश में महिलाओं ने इस बार इस त्यौहार को कुछ नये तरीके से मनाने का मन बनाया है। करवा चौथ पर्व का उत्साह गुरुवार को शहर व ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला। घरों में महिलाएं पर्व की तैयारियों को लेकर पूरे दिन इंतजाम में जुटी रहीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि करवा चौथ के अवसर पर सुहागिनें पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ करवा का पूजन कर पूरे दिन अन्न जल का त्याग कर व्रत रखती हैं। इसकी तैयारियां घर-घर में गुरुवार को पूरी कर ली गई। बाजार में करवा की खरीददारी में महिलाएं दुकानों के चक्कर लगाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और कस्बों में जगह-जगह करवा की दुकानें सजी रहीं। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन महिलाओं के पूजा-अर्चना से पति को तो दीर्घायु मिलती ही है, घर में भी सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन महिलाएं भगवान शंकर व पार्वती की पूजा-अर्चना कर चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद व्रत तोड़ती हैं।

महिलाओं ने इसके लिए गुरुवार को बाजार में करवा, बर्तन, कपड़े, जेवरात आदि की खरीददारी की। इससे बाजार में देर रात तक काफी चहल-पहल रहीं। उधर नानपारा में भी करवा चौथ के लिए जमकर हुई खरीददारी हुई। नवविवाहिताओं में खासा उत्साह रहा।

इस बार चांदी के करवों के अलावा ज्वैलरी की दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण, सीता-राम की चांदी की बनी मूर्तियों की बिक्री खूब हुई। कुछ महिलाओं के घर परंपरा के मुताबिक मायके से चांदी के करवे आए हैं तो किसी के मायके से भगवान की चंादी की मूर्ति पूजा के लिए भेजी गई है।

सराफा व्यवसायी राकेश कुमार और मिंटू सोनी का कहना है कि इस बार चांदी के करवों से अधिक बिक्री राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-गणेश व सीता राम की बनी चांदी की मूर्तियों की हो रही है। उन्होंने कहा कि मूर्तियों की खरीददारी से लग रहा है कि आधुनिक परिवेश में महिलाओं ने इस बार इस त्यौहार को कुछ नये तरीके से मनाने का मन बनाया है। महिलाओं ने सोमवार को चांदी के पायल, बिछुआ व सोने के आभूषणों की भी खरीददारी की।   

08:04 बजे होगा चंद्रोदय
पंडित नारायण शरण दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को करवा चौथ के दिन 30 अक्तूबर को रात 08:04 बजे चंद्रोदय होगा। इस मौके पर महिलाएं 108 बार दही और कुसुम के साथ ओम गं गणपतये नम: के मंत्रोच्चार के साथ आहुति दें। इससे उनकी मनोकामना की पूर्ति होगी। पति को दीर्घायु मिलेगी, घर में भी खुशहाली आएगी। पूजन पूर्व दिशा में बैठ कर करें।

खूब बिकी मूंजे की सींक
करवा पूजन के लिए शहर के पानी टंकी चौराहा, छोटी बाजार, छावनी बाजार, अग्रसेन चौक, घंटाघर, गुरूनानक चौक आदि स्थानों पर करवा पूजन के लिए मूंजे की सींक व करवा की बिक्री खूब हुई।


25 से 350 रुपये तक बिके करवे
करवा की खरीददारी के लिए पूरे दिन महिलाएं दुकानों पर पहुंचती रहीं। मिट्टी के करवे की बिक्री कर रहे अग्रसेन चौक निवासी रामू ने बताया कि 25 रुपये से 350 रुपये तक के करवे उपलब्ध हैं। सजावटी करवों की मांग अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed