फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Women attacked PRV team, constable injured

Bahraich News: महिलाओं ने पीआरवी टीम पर किया हमला, सिपाही जख्मी

Wed, 01 Apr 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women attacked PRV team, constable injured
बहराइच। हुजूरपुर में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम पर महिलाओं ने हमलाकर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कैसरगंज के अरई गौसपुर निवासी लल्लू ने शनिवार को 112 नंबर डायल कर पीआरवी टीम को सूचना देते हुए बताया कि रेवलिया हाता में निमंत्रण देने आया था। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने उस पर हमला कर उसके वाहन का शीशा तोड़ दिया। लल्लू की सूचना पर हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, सिपाही निखिल कुमार व चालक सहदेव मौके पर पहुंचे तो वहां मारपीट जारी थी। पीआरवी टीम ने मारपीट रोकने की कोशिश की तो महिला मसीहाबानो, रुबीना बानो, अफरोज, कादिर व लईक ने सिपाही निखिल कुमार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में सिपाही निखिल कुमार को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने थाने पर फोन कर इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष शमसेर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच स्थिति नियंत्रित की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी पुलिस के पहुंचने पर मौके से खिसक गए थे उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed