फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman's body found hanging from a noose.

Bahraich News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 06 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose.
बहराइच। कृषि भवन कॉलोनी में बुधवार देर शाम एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वह कृषि विभाग में तैनात पति व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



सीतापुर अंतर्गत बिसवां के कारीपुरा निवासी दिलीप वर्मा कृषि विभाग में कंप्यूटर असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं। बुधवार शाम वह किसी काम से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने पत्नी पूजा वर्मा (30) को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर पहुंचे तो उन्होंने पूजा का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने घटना की सूचना ससुरालीजनों के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed