फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman sleeping on the porch of the house shot dead

घर के बरामदे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या

Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Woman sleeping on the porch of the house shot dead
कैसरगंज थानाक्षेत्र के रमवापुर गांव में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में सोमवार को सुबह घर के बरामदे में सो रही एक विवाहिता की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के मुंह में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी अंजनी (28) रविवार की रात अपने पति दीनबंधु के साथ खाने खाने के बाद घर के बरामदे में सो गयी थी। सोमवार की सुबह उसका पति खेत की ओर चला गया। इसी दौरान बरामदे में सो रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली के छर्रे उसकी गर्दन व मुंह में लगे जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर परिवारीजन और ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात को किसी भी ग्रामीण ने होते हुए नहीं देखा। ऐसे में हत्या पर सवाल उठ रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मच गया था कोहराम
सोमवार की सुबह अचानक रमवापुर गांव में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक गोली मारने वाले बदमाश फरार हो गए थे। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ था। लगभग तीन घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही।

सीओ ने भी लिया जायजा
कैसरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जंगबहादुर यादव घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। सीओ ने गांव के लोगों के साथ ही परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया। सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम हत्यारों को पकड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed