फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman killed, son and daughter-in-law injured in collision with unknown vehicle

Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-बहू जख्मी

Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, son and daughter-in-law injured in collision with unknown vehicle
सड़क हादसे में घायल फैय्याजुल हक। - फोटो : सड़क हादसे में घायल फैय्याजुल हक।
बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा-बहू घायल हो गए। इसी तरह दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। पांचों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना पयागपुर के बड़का गांव निवासी फैयाजुल हक (45) सोमवार को अपनी पत्नी कहकशां (40) और मां सुरैया बेगम (65) के साथ बाइक से नगर मुख्यालय स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोहनी गांव के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरैया बेगम को मृत घोषित कर दिया। फैयाजुल हक और कहकशां का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शादी के प्रीतिभोज के दिन हादसा, परिवार में चीख-पुकार
दूसरी ओर बलरामपुर जिले के महाराजगंज मैनहवा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव (26) रविवार रात किसी कार्य से बाइक से गांव के चौराहे पर गए थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अखिलेश ने बताया कि प्रमोद का विवाह गत आठ मई को हुआ था और रविवार को प्रीतिभोज का कार्यक्रम था। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नानपारा क्षेत्र के लालबोझी गांव निवासी अनीता (40) सोमवार को अपने बेटे विपिन (7) और बेटी शिवानी (16) के साथ घर के बाहर दीवार की पेंटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed