फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman found injured under suspicious circumstances, dies in hospital

Bahraich News: संदिग्ध हालात में घायल मिली महिला, अस्पताल में मौत

Sun, 26 Apr 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman found injured under suspicious circumstances, dies in hospital
बहराइच/महसी। सड़क पर संदिग्ध हालात में घायल मिली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। चांदपुरा निवासी एक महिला अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ दो दिन पूर्व नानपारा रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार को वहां से लौटते समय वह संदिग्ध हालात में घायल हो गए। उसे अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दरगाह थाना अंतर्गत चांदपुरा निवासी साहिबा (25) का शव लेकर कुछ पुलिसकर्मी रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पांच वर्षीय बेटे अहत ने बताया कि वह अपनी मां के साथ नानपारा से लौट रहा था।
विज्ञापन

बस न मिलने के कारण उसकी मां उसे लेकर एक ट्रक में बैठ गईं। ट्रक थोड़ी देर बाद बहराइच की ओर न जाकर दूसरी दिशा में मुड़ गया। ट्रक चालक ने उसे ट्रक से नीचे उतार दिया फिर उसकी मां साहिबा को पैर से ठोकर मार कर नीचे गिरा दिया। इससे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मां की मौत हो गई। उधर, इस संबंध में हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि मृतका शनिवार रात लगभग दो बजे सीतापुर राजमार्ग पर अपने बच्चे के साथ सीतापुर से बहराइच की ओर जा रही थी। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई थी। उसके पैर व कमर में गंभीर चोटें थीं। घायल महिला को सीएचसी रमपुरवा भेजा गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे व पुलिस के बयानों में काफी अंतर होने से मौत का सही कारण पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed