{"_id":"6ac7e4823aec208ae405d394","slug":"police-find-abducted-teenager-in-ayodhya-hotel-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158238-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस को अयोध्या के होटल में मिला अपहृत किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस को अयोध्या के होटल में मिला अपहृत किशोर
विज्ञापन
पयागपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से युवक और किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने किशोर को भी सकुशल अयोध्या से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने बुधवार देर शाम उसे गोंडा-अयोध्या सीमा पर छोड़ दिया था। डर के कारण किशोर घर जाने के बजाय अयोध्या पहुंच गया। वहां एक होटल से उसने परिजनों को फोन कर अपने बारे में बताया। पुलिस ने फोन की लोकेशन ट्रेस कर होटल पहुंचकर उसे बरामद कर लिया। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को पयागपुर क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बोलेरो सवार कुछ लोग युवक और किशोर को अपने साथ ले गए थे। कुछ दूर जाने के बाद युवक सौरभ को छोड़ दिया गया, जबकि किशोर को दूसरे वाहन में बैठाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पयागपुर और हुजूरपुर थाने की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
सौरभ ने पुलिस को बताया था कि उसके दोस्त को दूसरे वाहन में बैठाकर ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। देर शाम अपहरणकर्ताओं ने किशोर को गोंडा-अयोध्या सीमा पर छोड़ दिया। डर के कारण वह घर लौटने के बजाय अयोध्या चला गया। अयोध्या के होटल से किशोर ने परिजनों को फोन किया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर होटल पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि किशोर का बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।