फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
बहराइच। ग्राम मटेरिया में एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन






हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सहसलपुर निवासी हसीब अहमद ने बताया कि उनकी भतीजी मंतशा (22) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रीति-रिवाज से रामगांव इलाके के मटेरिया निवासी इरफान से हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि इरफान बुलेट और नकद रुपये की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर मंतशा को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी जानकारी वह मायके वालों को फोन पर देती थी।
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात मंतशा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने मायके फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो मंतशा को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हसीब अहमद ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






रामगांव थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पति इरफान, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed