फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies of Corona, got a positive case

कोरोना से महिला की मौत, एक पॉजिटिव केस मिला

Sat, 06 Feb 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of Corona, got a positive case
बहराइच। शंकरपुर निवासी एक महिला की कोरोना संक्रमण से लखनऊ में मौत हो गई। प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। वहीं शनिवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय महिला का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कोरोना संक्रमित थी। शनिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रोटोकाल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जिले में कुल मृतकों की संख्या 76 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में शहर निवासी महिला संक्रमित निकली है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच की गई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 59 एंटीजन और 59 आरटीपीसीआर जांच की गई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 60 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 58 एंटीजन और 50 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 46 एंटीजन और 46 आरटीपीसीआर जांच की गई। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 41 एंटीजन और 41 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed