फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 06 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances
बहराइच। रेवली गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतका की सास व देवर फरार हैं। जबकि पति पंजाब में रहकर नौकरी करता है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत इरईकला हाथीपुरवा गांव निवासी राजू पुत्र रामनाथ ने कैसरगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बहन पूजा (27) का विवाह पांच वर्ष पूर्व रेवली गांव निवासी मंगल से किया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मंगल पंजाब में नौकरी करता है। जबकि पूजा गांव में सास व देवर के साथ रहती थी।
विज्ञापन

राजू का कहना है कि शनिवार रात 09.30 बजे देवर रंगीलाल प्रजापति ने दहेज की मांग को लेकर पूजा को पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूजा की मौत के बाद मायके वालों को सूचना भी नहीं दी। सास व देवर शव ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे कि भनक लगने पर पड़ोसियों ने राजू को फोन से सूचना दे दी। इस पर राजू परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो देवर व सास भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ के मुताबिक मृतका का पति पंजाब में नौकरी करता है। मृतका की ढाई साल की बेटी भी है। घटना से पूजा के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed