फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies from Corona, 41 found infected

कोरोना से महिला की मौत, 41 मिले संक्रमित

Sat, 22 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from Corona, 41 found infected
बहराइच। मिहींपुरवा कस्बा निवासी एक वृद्धा की शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों से लोगों मेें दहशत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन नहीं तोड़ पा रहा है। आलम यह है कि जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मिहींपुरवा कस्बा निवासी एक वृद्धा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उसका इलाज बाराबंकी के मेयो हास्पिटल में चल रहा था। शव का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत बाराबंकी में कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं लखनऊ व जिला मुख्यालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों की देखरेख में मरीजोें का इलाज किया जा रहा है। उधर, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में रिसियामोड़ चौकी इंचार्ज व सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि रुपईडीहा में कोरोना संक्रमित मिली गर्भवती महिला को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed