{"_id":"67410cbf0dc64a0dd70e9b64","slug":"woman-dies-during-treatment-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-122932-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप
Sat, 23 Nov 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक हुसना की फाइल फोटो।
बहराइच । हुजूरपुर थाना के बंसतपुर गांव निवासी महिला ने गत सात नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने फंदे से उतारकर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंंचाया था, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालवालों पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट कर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बंसतपुर गांव निवासी हुस्ना (21) की अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के मायके दरगाह शरीफ थाना इलाके के नौरईया गल्ला मंडी से आए भाई उस्मान ने आरोप लगाते हुए बताया बहन पर ससुरालीजन आए दिन चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करते थे। सात नवंबर को मोबाइल चार्जर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर उसपर लटका दिया। हालत बिगड़ऩे पर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
बताया कि लगभग तीन साल पहले अफजल से शादी की थी, जिससे एक छह माह की बेटी भी है। पति सऊदी में रहकर रोजगार करता है। हुजूरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मायके वालों ने तीन ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।